![]()
संजय गुप्ता/राजपुर@ राजपुर में एक बार फिर सत्ता और प्रशासन आमने-सामने दिखे, जब भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा का गुस्सा खुलकर फूट पड़ा.. भूमिपूजन जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रशासनिक लापरवाही ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला सीधे कलेक्टर तक जा पहुंचा और 24 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी दे दी गई..
बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब संबंधित एसडीएम कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे.. स्थानीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा पहले से मौके पर मौजूद थीं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति ने उन्हें खासा नाराज कर दिया..
विधायक ने मौके पर ही प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला.. उनका कहना था कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम की अनदेखी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रति प्रशासन की उदासीनता का उदाहरण है.. गुस्से में विधायक ने तुरंत कलेक्टर को फोन लगाकर पूरे मामले की जानकारी दी और साफ शब्दों में एसडीएम को हटाने की मांग रख दी.. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे मौके पर ही धरना देने से पीछे नहीं हटेंगी..
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक का तेवर बेहद सख्त नजर आया.. उन्होंने प्रशासन को यह भी संदेश दिया कि कार्यशैली में सुधार लाना अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है..
राजपुर की यह घटना अब प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रही है और देखना होगा कि 24 घंटे की इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है..