![]()
संजय गुप्ता/रामानुजगं@ सर्व यादव समाज के प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था के साथ मनाया इस.. अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच वस्त्र वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया.. जन्मदिन के अवसर पर राजेश यादव अपने सैकड़ों समर्थकों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों के साथ बाबा बछराज कुंवर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना किया..धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही..
इस अवसर पर राजेश यादव ने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की प्रेरणा से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं.. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है..उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे समाजहित और मानव सेवा से जोड़ना चाहि.. इसी सोच के साथ उन्होंने जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित कर उन्हें सहायता प्रदान की..
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.. जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने राजेश यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की.. राजेश यादव द्वारा जन्मदिन पर किए गए सेवा कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है तथा लोगों ने इसे समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाली पहल बताया है..