![]()
संजय गुप्ता/बलरामपुर@ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं.. मामले में एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है..
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 की रात करीब 1 बजे थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गढ़वा से अंबिकापुर की ओर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर जा रहे हैं.. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच शुरू की.. इसी दौरान रामानुजगंज की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसमें दो युवक सवार थे.. पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी तेजी से बाइक भगाकर भागने लगे.. पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को मोटरसाइकिल और संदिग्ध सामग्री के साथ पकड़ लिया गया..

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 481 नग Buprenorphine Injection एवं 504 नग Pheniramine Maleate Injection बरामद किए गए.. पुलिस ने सभी इंजेक्शनों को जब्त कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा के रूप में हुई है.. आरोपी के खिलाफ थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है..
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है तथा नशीले इंजेक्शन के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है..