![]()
डेस्क_अचूक प्रहार/सीतापुर@ सीतापुर में नायब तहसीलदार और विधायक के रिश्तेदार के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है.. मामले में एक ओर जहां सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर बीच चौराहे में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है..
जानकारी के मुताबिक राजापुर स्थित बीच चौराहे पर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते तीखी बहस और हंगामे में बदल गया.. आरोप है कि इस दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया.. विधायक की बहन सीमा धनकी ने सीतापुर थाने पहुंचकर नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है..
वहीं नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने भी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत करने की बात कही है.. मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई है।
सीतापुर एसडीएम फगेश सिन्हा ने कहा कि उनके सामने राजापुर चौक पर विधायक और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की घटना हुई है.. इस बयान के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है..

इधर कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है..